छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिकायत पर कार्रवाई करेगा खाद्य विभाग…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव , ई-केवाईसी नहीं कराने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर नहीं मिलेंगे। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि पहले 17, 23, फिर 31 अगस्त की गई। दो बार अंतिम तिथि बढ़ाने, गैस कंपनियों की ओर से फोन कॉल, मैसेज करने के बाद कई उपभोक्ता आधार आधारित ई-केवाईसी कराने नहीं पहुंचे। एजेंसी संचालकों का कहना है पैट्रोलियम कंपनियों ने ई-केवाइसी कराना अनिवार्य किया था। लेकिन सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को घरेलू दर पर सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

ई-केवाईसी का उद्देश्य एलपीजी कनेक्शन को उपभोक्ताओं के आधार पहचान से सत्यापित करना है। ई-केवाईसी नहीं होने से सब्सिडी अथवा घरेलू दर पर सिलेंडर नहीं मिलेंगे। ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन तत्काल स्थायी रूप से रद्द होने की बात पर खाद्य विभाग के अफसर और एजेंसी संचालक स्पष्ट जवाब नहीं दे रहें है। उपभोक्ताओं को कनेक्शन का नाम परिवर्तन कराने का विकल्प भी दिया गया। यह प्रक्रिया नि: शुल्क होने के साथ इसमें कनेक्शन को सरेंडर करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा कर 7 सितंबर कर दी गई है। एजेंसी आने वालों को ई-केवाईसी या ना परिवर्तन का विकल्प के साथ सिलेंडर दे रहे हैं। नहीं कराने पर विकल्प नहीं है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है तीन बार तिथि बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने का अवसर दिया गया है। उन्हें पैट्रोलियम कंपनी के आदेशों का पालन कर ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं देना है। इसका उलंघन करने से उन्हीं पर कार्रवाई हो सकती है। खाद्य विभाग को जानकारी है।

READ ALSO  CG : नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins