छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छेड़खानी के मामलों में हो रही है बढ़ोतरी…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 10:52 AM
f X W

राजनांदगांव , गैंदाटोला के शासकीय हायर सेकेंडरी की छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शि​क्षक परीक्षा में पास कराने की बात कहकर उसने छेड़खानी करता था। अश्लील हरकतें करत​ा था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी शिक्षक को​ गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक तिलक यदु कई साल से छात्राओं के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। वह परीक्षा में पास कराने की बात कहकर छात्राओं को संबंध बनाने का प्रस्ताव देता था। इससे छात्राएं परेशान थीं। क्षेत्र की महिलाओं तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने एक राय होकर थाना जाना ही बेहतर समझा। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक हिंदी व सामाजिक विज्ञान पढ़ाता है। उसने तीन वर्ष पूर्व जब यह छात्रा कक्षा नवमी में थी, तब भी उसे गांव के रमीज के माध्यम से परीक्षा में पास करा देने का संदेश भेजकर संबंध बनाने की बात कही गई थी। पुलिस ने आरोपी रमीज कुरैशी को भी सह आरोपी बनाया है। शिक्षक के खिलाफ शिकायत एक सितंबर को की गई थी। एएसपी कीर्तन राठौर को पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। उसके बाद जुर्म दर्ज हो सका।

छात्रा द्वारा की गई शिकायत के बाद चार दिनों तक समझौते और मान-मनौव्वल का भी दौर चला। उक्त शिक्षक ने थाना स्टाफ के साथ ही क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को मध्यस्थ बनाकर माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की गारंटी भी दी, लेकिन कार्रवाई पर अड़ी एक छात्रा की जिद के बाद आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

READ ALSO  राजनांदगांव : वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, कार में दुष्कर्म का आरोप ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins