राजनांदगांव : भोपाल में आरआईई प्रशिक्षण लेंगी विजेता…
पीएमश्री स्कूल योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान आरआईई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव की वाणिज्य व्याख्याता विजेता जामड़े का चयन हुआ है। पीएमश्री स्कूल नवाचार के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता व शिक्षण कौशल को विकसित करना तथा उन्हें नवीन शिक्षण पद्धतियों और शैक्षणिक नवाचारों से परिचित कराना है।
इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विजेता के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी।
