छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाल समाज समिति के नीरज अध्यक्ष चुने गए…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 10:50 AM
f X W

राजनांदगांव | गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल समाज गंज लाइन की बैठक बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी गणेशोत्सव पूरे धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान शहर की प्रसिद्ध भव्य विसर्जन झांकी, गणपति मेला एवं परंपरागत बैल दौड़ प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से नीरज पोरवाल को बाल समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में कैलाश राठी, मनोज बैद, गुच्ची जैन व विकास अग्रवाल को उपाध्यक्ष, राघव गांधी को सचिव, ऋषभ नाहटा को कोषाध्यक्ष तथा तनय खण्डेलवाल, शौर्य गोयल, गंधर्व हूंका व राहुल अग्रवाल को सहसचिव बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी रूपेश गुप्ता को सौंपी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शव मिलने से फैली सनसनी, FSL और डॉग स्क्वाड ने शुरू की जांच ...

Related Articles

2

Back to top button