छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

By kadwaghut|30 Sep 2025, 8:45 PM
f X W

– कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली
– कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के दिए निर्देश


राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक कार्य करें तथा कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सघन समीक्षा करते हुए सब इंजीनियर्स से फिल्ड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत किसी भी तरह की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत देयकों के भुगतान, पाईप क्रय, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवनियुक्त सरपंच, सचिव, सदस्य एवं पंप ऑपरेटर को प्रशिक्षण बजट हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन, संधारण और रख-रखाव के लिए जनमानस को जागरूक बनाना है।


कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर जल योजना अंतर्गत 274 लक्ष्य के विरूद्ध ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन 237 कनेक्शन प्रदान किए गए है। उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन अंतर्गत 1 लाख 56 हजार 789 घरों में 1 लाख 40 हजार 963 कनेक्शन प्रदान किए गए है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

READ ALSO  CG : दर्दनाक सड़क हादसा, कार से टक्कर के बाद उछलकर विपरित लेन में गिरा युवक, चपेट में आई स्कूटी सवार दो महिलाएं ...

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत खरीफ एवं रबी के दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर किया जायेगा उपार्जन

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button