छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निकाय के कर्मचारियों ने हर माह 1 तारीख को कोषालय से मांगा वेतन…

By kadwaghut|12 Jun 2026, 11:18 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी इस बात से खासे नाराज हैं कि उन्हें प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह हर माह नियमित वेतन नहीं मिलता है। उन्हें वेतन के लिए तीन-तीन, चार-चार माह की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नगरीय निकाय कर्मचारी संघ की प्रांतीय संगठन ने राज्य शासन से नगरीय निकाय के कर्मचारियों को हर माह 1 तारीख को कोषालय से वेतन भुगतान करने की मांग की है। छग नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने इसे लेकर चेतावनी दी है की यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

छग नगरीय निकाय कर्मचारी संघ की इकाई नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, सीएमओ विजय पांडे को ज्ञापन सौंपकर निकाय के कर्मचारियों को हर महीने 1 तारीख को कोषालय से भुगतान कराने की मांग रखी है। संघ की स्थानीय इकाई ने खुलासा किया कि उन्हें हर माह नियमित वेतन नहीं मिलता है।

नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन में नगर पंचायत में नियमित पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को अन्य शासकीय विभागों के कर्मचारियों की तरह ओल्ड पेंशन योजना का लाभ देने तथा निकाय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए शीघ्र ही नवीन सेटअप स्वीकृत करने की मांग रखी है। इसके अलावा नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के स्थानीय कर्मचारियों ने नगरीय निकाय के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान एरियर्स राशि की शीघ्र भुगतान की स्वीकृति देने तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों का विगत वर्षों से जमा नहीं की गई एनपीएस, जीपीएफ की कटौती राशि को प्राण नं. या जीपीएफ खाते में जमा करने की मांग की गई है।

READ ALSO  महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्क आधा; साय सरकार के फैसले से बचेंगे हजारों रुपये

संघ के निर्णय के अनुरूप ही आगे कदम बढ़ा रहे छग नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने खुलासा किया कि सात जून को प्रांतीय संगठन की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप उन्होंने राज्य शासन के समक्ष अपनी मांगे रखी है। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अधिकारी- कर्मचारी भी छग नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के निर्णय पर सहमति जताते हुए संघ के निर्णय के अनुरूप आगे कदम बढ़ा रहे हैं। नपं ने अपनी मांगों से जुड़े ज्ञापन को नपं अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को सौंपते हुए इसे शासन तक पहुंचाने की मांग रखी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins