Uncategorized

Rajnadgaon: घुमका नगर पंचायत चुनाव – किरण वर्मा होगी भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी, नामांकन रैली के साथ भाजपा झोकेगी ताकत

राजनांदगाव , भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 1 जून को होने वाले नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर घुमका नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के रूप में किरण वर्मा पति एकलव्य वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय,एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे ने आज देर रात अध्यक्ष पद के रूप में किरण वर्मा की घोषणा की है ।

विदित हो कि किरण वर्मा लंबे समय से समाज सेवा एवं सक्रिय राजनीति में भी जुड़ी रही हैं, उन्होंने पिछला सरपंच चुनाव भी लड़ा था, किरण वर्मा की व्यापारिक स्वच्छ पृष्ठभूमि के कारण अध्यक्ष पद के 4 प्रत्याशियों में से किरण वर्मा का चयन किया गया । राजनीतिक हलकों में उन्हें दमदार प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है ।

चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने बताया कि अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ सभी घोषित 15 प्रत्याशी सामूहिक रैली के रूप में निकलेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button