Uncategorized

राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण एवं किसानों का समुचित विकास भाजपा राज में ही होगा – मधुसूदन यादव


0 घुमका में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ
राजनांदगांव, डोगरगढ़ विधानसभा के नवगठित घुमका नगर पंचायत में होने वाले चुनाव की तैयारी के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है, इसी परिपेक्ष में आज घुमका मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उत्साह से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
सम्मेलन में डोंगरगढ़ प्रभारी एवं तेलघानी आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,रमेश पटेल,राजेश श्यामकर, एवं
चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा में 7 साल से कांग्रेस राज कर रही है, जिसमे 5 वर्षों तक उसकी सरकार भी रही, परंतु कांग्रेस से सिर्फ लोगों को बरगलाने का कार्य किया । कांग्रेस शासनकाल के 5 वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध कर दिया और चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जैसे ही विष्णु देव साय सरकार आई, किसानों से ₹3100 में धान खरीदा गया और महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹ 1000 का सम्मान देकर महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया गया ।

इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत ₹6000 का सम्मान दिया । सभी नेताओं ने कहा कि विगत सात वर्षों से डोंगरगढ़ में कांग्रेस के विधायक एवं सरपंच होने के बाद भी घुमका में करोड़ों रुपए का विकास कार्य विष्णु देव साय सरकार ने किया है । सम्मेलन मे नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम से जानी जाती है, और किसानों के साथ साथ महिलाओं को मातृशक्ति के रूप में सम्मान करती है, इसलिए महिला सशक्तिकरण विधेयक लाया गया जिसे कांग्रेस ने लोकसभा में पास नहीं होने दिया । उन्होंने कहा कि पिछले घोषणा पत्र में कांग्रेस ने महिलाओं को ₹500 देने का वादा किया था परंतु वह सिर्फ घोषणा ही रही । कांग्रेस जो कहती है वह कभी पूरा नहीं होता । उसकी कोई गारंटी नहीं है परंतु भारतीय जनता पार्टी के पास मोदी की गारंटी, विष्णु देव साय की गारंटी,डॉ रमन सिंह की गारंटी है । सम्मेलन में सभी नेताओं ने घुमका के सर्वांगीण विकास के लिए कमल फूल को वोट देने का निवेदन किया ।
 पूर्व विधायक विनोद खांडेकर एवं रामजी भारती ने भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां को साझा किया तथा बताया कि किस तरह से उन्होंने डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में 15 वर्षों तक विकास की गंगा बहाई थी,यहां नया कॉलेज,मैदान, नई सड़को का जाल बिछाया । परंतु पिछले 7 सालों में कांग्रेस ने इस क्षेत्र की अपेक्षा की है ।
बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने भी किसानों से जुड़ी हुई खाद,बीज और सरकार के समुचित सहयोग की बातें बताते हुए कहा कि किसानों की चिंता करते हुए भाजपा ने सोसायटियों की संख्या तेजी से बढ़ाई और 3100 रुपए मे धान खरीद कर समय पर राशि स्थानांतरण कर पुरे देश में छत्तीसगढ़ को विशेष स्थान पर पहुंचाया है।
सम्मेलन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य किरण बारले द्वारा भारत माता की वंदना गीत से की गई ।
  कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल संचालन परदेसी सोनबोइर, सावन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री जनक एवं ललित साहू ने किया ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में घुमका में भारतीय जनता पार्टी के पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया ।
  इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू,रामकुमार वर्मा,महेश वर्मा, श्रीमती धनमत वर्मा,केशव जंघेल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, अजय ठाकुर,मंडल प्रभारी अमर लालवानी एवं मूलचंद भंसाली, नोमेश वर्मा, नागेश यदु, अश्विनी मुकेश साहू,विनोद बारले एवं 15 वार्डो के भाजपा उम्मीदवार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button