Uncategorized

राजनांदगांव : विवाह वर्षगांठ पर रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

रिद्धि सिद्धि फेस टू निवासी थंगेश्वर कुमार साहू ,व्याख्याता ने अपने 16 वें विवाह वर्षगांठ पर नि:स्वार्थ भाव से पांचवीं बार रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया । उन्होंने बताया कि रक्तदान एक मानवता से भरा कार्य है , जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने रक्त का एक हिस्सा दूसरों की जान बचाने के लिए दान करता है। यह एक नि:स्वार्थ सेवा है जो जीवन दान के रूप में काम करती है।रक्तदान सेवा रोगियों की मदद के साथ साथ यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है । रक्त की एक-एक बूंद जो जीवन का संदेश है, जो किसी भलामानुष के काम आ जाए यही मानवता का असली संदेश है । यह रक्तदान शिविर मां कर्मा एवं मां भानेश्वरी जयंती के अवसर पर साहू सदन राजनांदगांव में रखा गया था । इस शिविर में जिला अध्यक्ष भागवत साहू, संगठन सचिव माधव साहू, यशवंत साहू, परदेशी राम साहू, पूर्णिमा साहू, मदन साहू, नीरा साहू, नीलमणि साहू, नोबल साहू एवं समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के द्वारा थंगेश्वर कुमार साहू जी को रक्तदान महादान करने पर हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button