छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: सोमनी उपकेन्द्र में शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी को कार्य से हटाने के निर्देश…..

राजनांदगांव 17 मई 2026। सहायक अभियंता (उप संभाग) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड श्री राजेश कुमार साहू ने सोमनी उपकेन्द्र में कर्तव्य अवधि में आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी श्री धनेश देशमुख द्वारा शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी को कार्य से हटाने तथा उसके स्थान पर योग्य एवं सक्षम ठेका कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमनी उपकेन्द्र में आऊसोर्सिंग ठेका कर्मचारी प्रदाय करने हेतु मेसर्स वीणा इंटरप्राइजेस प्रोपराईटर श्री सुरेन्द्र रामटेके ए-क्लास विद्युत ठेकेदार राजनांदगांव को कार्य प्रदान किया गया है। इसके तहत विद्युत ठेकेदार द्वारा श्री धनेश देशमुख की आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी में नियुक्ति की गई है। श्री धनेश देशमुख द्वारा 16 मई 2026 को रात्रि में सोमनी उपकेन्द्र में कर्तव्य अवधि के दौरान शराब पार्टी करने एवं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। यह कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिससे कंपनी की छवि धूमिल हुई है। साथ ही इस प्रकार की कृत्य की पुनरावृत्ति होने पर संबंधितों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button