छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शराब पीने पैसे नहीं ​दिए तो पर्स से छीना, 3 गिरफ्तार …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव l रास्ता रोककर युवक के पर्स से 2 हजार रुपए छिनने वाले तीन आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पुष्पेंद्र देवांगन शनिवार शाम पैदल सिंगदई की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। उससे शराब पीने के ​ि​लए 200 रुपए की मांग की। रुपए देने से मना करने पर तीनों चाकू मारने की धमकी देकर उसके पर्स में रखे 2 हजार रुपए छीन लिए। शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आकाश बघेल, पप्पू यादव और अजय मंडावी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, खरीफ-2026 अनुदान वितरण को लेकर मुख्य सचिव का बड़ा बयान

Related Articles

2

Back to top button