छत्तीसगढ़

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

By kadwaghut|22 Jul 2026, 5:00 PM
f X W

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय द्वारा पूर्व से विभिन्न व्यवसायों में कार्यरत कुशल व्यक्तियों को औपचारिक मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जल वितरण संचालक, टू-व्हीलर रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर पीवी इंस्टॉलर ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 05 दिवस की होगी, जिसमें प्रतिदिन 06 घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए है जो संबंधित क्षेत्रों में पूर्व से कार्य कर रहे हैं अथवा जिनके पास उक्त ट्रेडों में व्यावहारिक कौशल एवं अनुभव है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र स्वरोजगार, दुकान/व्यवसाय के विस्तार तथा रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। इच्छुक हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक 9399629552 एवं 6260010268 में संपर्क कर अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तेज रफ्तार माजदा ने छीनी 2 भाइयों की जिंदगी, सड़क किनारे खड़े थे ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins