छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोहारा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पूरी …

By lokesh sharma|05 Apr 2026, 10:39 AM
f X W

​राजनांदगांव , शहर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी पर स्थित मोहरा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने और जल भराव क्षमता विस्तार को लेकर लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला बोरवेल संघ राजनांदगांव की पहल और विशेष अनुरोध पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने इस महत्वपूर्ण योजना को बजट में शामिल कराया है। इस निर्णय से शहरवासियों को भविष्य में भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

​जिला बोरवेल संघ के अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सिंह से भेंट कर एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने का आग्रह किया था।

संघ का मानना है कि एनीकट की ऊंचाई बढ़ने से पानी का स्टोरेज बढ़ेगा, जिससे न केवल पेयजल आपूर्ति सुधरेगी, बल्कि पूरे शहर का वाटर लेवल (भू-जल स्तर) भी बना रहेगा। इस मांग को सहर्ष स्वीकार किए जाने पर संघ के टोमन साहू, चंदन साहू, सुरेश साहू, सुनील साहू, लखन सूर्यवंशी और भुवन सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

गाद की सफाई कर गहराई बढ़ानी होगी ​संघ ने प्रशासन का ध्यान एक और गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। मोहरा स्थित एनीकट में सालों से रेत और गाद (मिट्टी) जमा होने के कारण इसकी जल संग्रहण क्षमता काफी कम हो गई है। विशेषज्ञों और संघ के सदस्यों का सुझाव है कि​एनीकट के पास जमी रेत को तत्काल हटाया जाए। ​नदी की कम से कम 2 मीटर गहराई तक खुदाई की जाए, ताकि पानी का अधिक संचय हो सके। ​स्टोरेज क्षमता बढ़ने से नलकूपों और बोरवेलों में पानी का स्तर नीचे नहीं गिरेगा। इससे पानी की समस्या कभी नहीं होगी।

READ ALSO  CG : सुधा ओपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins