छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र मोहारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 12:06 PM
f X W

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र मोहारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी, व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण थाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हितग्राहियों को पोषण स्वास्थ्य टीकाकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 4 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 1 बच्चे का अन्नप्रासन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू सोनकर एवं सुधा महेश्वरी, आंगनबाड़ी सहायिका ज्योति सोनकर एवं पूर्णिमा देवांगन, मितानिन गायत्री सोनकर एवं पार्वती साहू सहित माया यादव, अहिल्या चंद्राकर, सरोज प्रधान, ललिता प्रजापति एवं पोषण स्वास्थ्य में सहयोग के लिए अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद आलोक श्रुति, संकुल शिक्षक सुनील साहू, पर्यवेक्षक फेंकन देवांगन, मीरा देवांगन सहित वार्ड की महिलाएं, समूह की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins