छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 12:20 PM
f X W

राजनांदगांव । पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत रंगोली, पेंटिंग, क्विंज, स्लोगन, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई।

Advertisement
Advertisement

प्राध्यापक डॉ. नितिन तुर्रे ने नशा मुक्त विकसित भारत बनाने तथा नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवाजी लिमजे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, ध्येय तथा स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, इतिहास, उद्देश्य एवं समाज में इसकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, महाविद्यालय के विद्यार्थी, स्वयंसेवक उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चंडालपुर का बदला नाम, ‘चंदनपुर’ की नई पहचान पर मिली मंजूरी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins