छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृषि महाविद्यालय में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 11:43 AM
f X W

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में सेवा मेरा योगदान के तहत सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा सायबर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी एवं एसआई नरेश कुमार बंजारे ने डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

एएसआई हरिश टेम्भुरकर ने यातायात एवं ट्रैफिक संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार साहू ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नितिन तुर्रे, डॉ. मनोज चन्द्राकर, डॉ. शिवाजी लिमजे, डॉ. अभय बिसेन, डॉ. डीपी चौधरी, डॉ. महेन्द्र देशमुख, डॉ. पूजा साहू, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. छविराज बघेल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से की भेंट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins