छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दीपावली पर SP अंकिता शर्मा का शहर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By lokesh sharma|08 Nov 2026, 5:38 PM
f X W

राजनांदगांव। दीपावली के पावन पर्व पर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा शहर भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

शहर भ्रमण के दौरान एसपी अंकिता शर्मा मानव मंदिर चौक पहुंचीं, जहां उन्होंने यातायात की स्थिति और आम नागरिकों की आवाजाही का निरीक्षण किया। दीपावली के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है।

एसपी ने शहर के व्यस्ततम मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस की मैदानी सक्रियता पर ध्यान दिया। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, जाम अथवा अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

गौरतलब है कि दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस द्वारा बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि शहरवासी बिना किसी परेशानी के सुरक्षित माहौल में दीपावली का त्योहार मना सकें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में अब गोलियों की जगह विकास और खुशहाली की गूंज : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button