छत्तीसगढ़

NMMS परीक्षा 2026-27 की नई तारीख घोषित, अब 3 जनवरी को होगी परीक्षा

By Admin|08 Nov 2026, 4:31 PM
f X W

रायपुर.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के स्थान पर 03 जनवरी 2027 रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अधिसूचना के तहत 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह- प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन अब 03 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस संबंध में मंडल द्वारा संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्योत्सव में मंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ ने 26 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए...

Related Articles

2

Back to top button