छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों का डंप विस्फोटक बरामद, 10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई…

By kadwaghut|07 Nov 2026, 12:12 PM
f X W

राजनांदगांव , गढ़चिरौली पुलिस ने 10 दिन के भीतर दूसरी बार नक्सलियों का डंप बरामद किया है। जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक और दूसरे सामान शामिल हैं। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि गरापट्टी की सीमा क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से डंप की सूचना मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान फोर्स को डंप तलाशने में सफलता मिली। जिसे जंगल में एक प्लास्टिक के ड्रम में छिपाकर जमीन में दबाकर रखा गया था। जब्त सामानों में विस्फोट के लिए इस्तेमाल होने वाले 11 कुकर, कॉर्टेक्स वायर के 3 बंडल, 3 ​किलोग्राम गन पाउडर, चार डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट्स सहित दैनिक उपयोग का सामान शामिल हैं। बता दें कि गढ़चिरौली इलाके में नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। इसके बाद अब जंगल के कई हिस्सों में डंप किए गए विस्फोटक सामग्रियों को जब्त करने फोर्स अभियान चला रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीएम साय ने जशपुर में नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण...

Related Articles

2

Back to top button