राजनांदगांव : दिवाली पर्व से पहले अंचल के इलाकों में बिजली सप्लाई व्यवस्था बनी मजबूत…

राजनांदगांव , रोशनी के पर्व दिवाली से पहले जिले के अंचल इलाकों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इससे शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सिंचाई सुविधा, बिजली पर आधारित कामकाज और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। बिजली गुल रहने और लो वोल्टेज की समस्या नहीं होगी। करोड़ों उप केन्दों खर्च कर सैकड़ों गांवों को मजबूत बिजली सप्लाई व्यवस्था से जोड़ा गया। दर्जनभर से ज्यादा उप केन्द्रों को उप केन्दों किया गया, उनकी क्षमता को बढ़ाया गया। एलटी लाइनों का विस्तार किया गया है।
बिजली कंपनी ने विचारपुर नवागांव में 33-11 केवी उपकेन्द्र को उर्जीकृत किया, इससे 31 गांव के 4250 उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई होगी। इस काम में 3 करोड़ 28 लाख रुपए खर्च हुए। उपकेन्द्र में 3.15 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगा, 19 किमी 33 केवी और 3 किमी 11 केवी लाइन बिछाई। इससे पहले एमएमसी जिले के 3.15 एमवीए क्षमता की जगह 5 एमवीए की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया। इससे 23 गांवों के 3069 उपभोक्ताओं के लो वोल्टेज की समस्या नहीं होगी।
शहर के लोगों को तारों के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने हालही में 25 लाख रुपए खर्च कर मांग वाले स्थानों में 50 से ज्यादा बिजली पोल खड़े किए, मकड़जाल को हटाया गया है। वहीं पटरी पार चिखली को मिला कर तीन जोन कार्यालय है। बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम ने बताया बिजली कंपनी अंचल इलाकों में बिजली सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने लगातार काम कर रही है। इससे ग्रामीणों, किसानों को लाभ होगा, शिक्षा, रोजगार व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। राजनांदगांव, एमएमसी, केसीजी और कवर्धा जिले में विकास काम हुए है।



