छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, दो जगह स्वास्थ्य विभाग की दबिश

By Admin|19 Oct 2026, 6:11 PM
f X W

गंडई/पंडरिया/राजनांदगांव.

केसीजी जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अनिल कुमार शुक्ला की चेतावनी के बाद विभागीय टीम ने वनांचल क्षेत्र के साल्हेवारा और खादी में संचालित दो क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान आवश्यक वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई है। संबंधित क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान खादी स्थित राकेश वर्मा के वर्मा क्लीनिक में बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें स्टेरॉयड और हाई डोज एंटीबायोटिक दवाइयां भी शामिल बताई गई हैं। इसके बाद दवाइयों के स्रोत, भंडारण, उपयोग और वितरण से संबंधित नियमों की जांच का विषय महत्वपूर्ण हो गया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार जांच दल ने साल्हेवारा क्षेत्र में राकेश वर्मा के वर्मा क्लीनिक तथा खुशबू उइके द्वारा संचालित उइके क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच की गई। दस्तावेज नहीं मिलने के बाद संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  फोन पर बात करने पर महिला को करते थे प्रताड़ित ...

Related Articles

2

Back to top button