छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आज राजनांदगांव दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By kadwaghut|29 Mar 2026, 10:18 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव: पूर्व सांसद अभिषेक सिंह 29 मार्च 2026 को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दौरे की शुरुआत सुबह 11:00 बजे भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में “मन की बात” कार्यक्रम से होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे ग्राम मनकी में भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 1:15 बजे बजरंगपुर नवागांव में आयोजित मां कर्मा जयंती कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

दोपहर 2:30 बजे वे डोंगरगांव में क्षेत्रीय महासभा कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के पश्चात शाम 4:00 बजे डोंगरगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:00 बजे शंकर नगर स्थित आरक्षित स्पीकर हाउस पहुंचेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  'बिजली का निजीकरण नहीं...', CM विष्णु देव साय बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins