मध्य प्रदेशराज्‍य

पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती

By Admin|05 Nov 2026, 10:26 PM
f X W

भोपाल

5.5 लाख की ठगी पर थाने में रैपिडो ड्राइवर ने खाया जहर, 13 मिनट के वीडियो में बताई पुलिस की बेरुखी
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से थाने तक कार्रवाई के लिए भटकता रहा युवक, पांच घंटे इंतजार के बाद खाया जहर, मरने से पहले 13 मिनट के वीडियो में सुनाई आपबीती।
भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से थाने तक कार्रवाई के लिए भटकता रहा युवक, पांच घंटे इंतजार के बाद खाया जहर, मरने से पहले 13 मिनट के वीडियो में सुनाई आपबीती। ठगी के मामले में शिकायत करने अशोका गार्डन थाने पहुंचे एक फरियादी की पुलिस ने सुनवाई नहीं की, परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

थाने में सुनवाई न होने से आहत युवक ने खाया जहर

मौत से करीब पांच घंटे पहले तक वह कार्रवाई के लिए पुलिस से मिन्नतें करता रहा। जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने थाना परिसर में ही सल्फास खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो पुलिस उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। मौत से पहले नरेंद्र ने करीब 13 मिनट का एक वीडियो बनाकर ठगी की पूरी कहानी बताने के साथ पुलिस की बेरुखी का दर्द भी बयां किया।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सरयू घाट, हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर तक पहुंचने में मिल रही सहूलियत

Related Articles

2

Back to top button