छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्योत्सव में मंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ ने 26 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए…

By kadwaghut|04 Nov 2026, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ ने अपने गठन के 26 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कभी गरीबी, अकाल और पलायन जैसी चुनौतियों से जूझने वाले प्रदेश ने आज कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यह बात स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोमवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। आज प्रदेश जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के जरिए निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। धान खरीदी और अन्य योजनाओं से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

खैरा के 141 घरों में सोलर सिस्टम लगाया जा चुका महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि ग्राम खैरा के सभी 141 घरों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें 93 प्रधानमंत्री आवास भी शामिल हैं। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि करीब 850 की आबादी वाला खैरा देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां योजना के तहत शत-प्रतिशत घरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : रासेयो शिविर में योग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने दी गई प्रेरणा...

भगवान राम के ननिहाल की विरासत पर गर्व: नीलू छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और गौरवशाली परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने महतारी वंदन, कृषक उन्नति और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button