छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग से बाबा धाम निकले कांवड़िये की रास्ते में मौत …

By kadwaghut|13 Aug 2026, 11:19 AM
f X W

भिलाई नगर: बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले दुर्ग के एक कांवड़िये की देवघर पहुंचने से पूर्व मार्ग में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। घटना के बाद कांवरिया पथ पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दुर्ग के गया नगर निवासी मनी चंद्रा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी ने स्थानीय प्रशासन पर समय पर उचित इलाज न देने का गंभीर आरोप लगाया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनी चंद्रा अपने क्षेत्र के करीब 35 कांवड़ियों के जत्थे के साथ बाबा धाम के दर्शन हेतु दुर्ग से रवाना हुए थे। 1,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर यह जत्था बिहार के सुलतानगंज पहुंचा था। सोमवार, 10 अगस्त को सुलतानगंज में गंगा स्नान के पश्चात कांवड़िये उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर देवघर के लिए पैदल रवाना हुए थे।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि कल रात सुलतानगंज से लगभग 27 किलोमीटर दूर मनिया मोड़ के पास पैदल यात्रा के दौरान मनी चंद्रा के सीने में अचानक तीव्र दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने उन्हें संभाला और तुरंत निकट स्थित अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचाया। शिविर में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर सही चिकित्सीय सुविधा मिल जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। अब परिवार के सामने दो छोटी बेटियों के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। ​शव को दुर्ग वापस लाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर में किया जाएगा।

READ ALSO  CG : हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर करंट लगते ही छत से गिरा ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins