राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में तुषार, भाषण में खुशबू प्रथम, सभी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत…

राजनांदगांव , शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य विधिक साक्षरता विषयों पर आधारित चित्रकला व भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, संविधान व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। चित्रकला स्पर्धा में न्याय सबके लिए, बाल अधिकार, नशामुक्ति व समाज जैसे विषयों को शामिल किया गया।
वहीं भाषण स्पर्धा में समान न्याय व निशुल्क कानूनी सहायता, भारतीय संविधान व हमारे मौलिक अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, नारी सशक्तिकरण तथा बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्था के प्राचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ विधि संबंधी ज्ञान भी होना चाहिए। चित्रकला स्पर्धा में खुशबू, चंचल, साधना, डमेश्वरी, भुवनेश्वरी, जाह्नवी, लक्की, तुषार व डामनलाल ने हिस्सा लिया। वहीं भाषण स्पर्धा में खुशबू, मानसी, योगेंद्र, िनहारिका, उर्वशी व प्राची ने अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण स्पर्धा में प्रथम खुशबू, द्वितीय प्राची, तृतीय स्थान मानसी ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने में शिक्षकों ने किया सहयोग: चित्रकला स्पर्धा के हाई स्कूल वर्ग में प्रथम जाह्नवी, द्वितीय साधना व तृतीय ने खुशबू स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम तुषार, द्वितीय भुवनेश्वरी, तृतीय स्थान डामनलाल ने हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रूपेश नागपुरे ने किया। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने में व्याख्याता दिव्या वर्मा, शिक्षिका लोकेश्वरी देवांगन की भूमिका रही। स्थान प्राप्त विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।




