छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‘मुरासु’ ने बढ़ाई चिंता, दुर्ग संभाग में दो दिन बारिश संभव…

By kadwaghut|03 Nov 2026, 3:59 PM
f X W

राजनांदगांव , सप्ताह भर के भीतर दूसरे तूफान की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान मुरासु 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इससे छग के कई हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश की आशंका हैं।

मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के जिलों में भी 3 व 4 नवंबर को बारिश की संभावना जताई हैं। चक्रवात के असर से सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। अगले दो दिन बारिश हुई तो यह किसानों के लिए बनी समस्या बन सकती है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जिलेभर में 28 और 29 अक्टूबर को तेज बारिश दर्ज हुई थी। इससे खेतों में जल जमाव हो गया। तेज हवा से धान की खड़ी फसल जमीन में लेट गई। वहीं पूरी फसल में में नमी की स्थिति बनी हुई है। किसान इससे उबरने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच दूसरे चक्रवाती तूफान मरासू की दस्तक ने समस्या बढ़ा दी है।

हवा की गति बढ़ेगी, तेज बारिश की संभावना नहीं मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तूफान का अधिक असर दक्षिण छग में हैं। इन हिस्सों में बारिश तेज हो सकती है। जबकि मध्य छग और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश हल्की रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान हवा की गति 40 किमी. प्रति घंटा रह सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र

Related Articles

2

Back to top button