छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कटघोरा रेल लाइन से मिलेगी सुविधा…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 11:38 AM
f X W

राजनांदगांव | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को बड़ी प्रशासनिक गति मिल गई है। गुरुवार को नई दिल्ली के रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद संतोष पांडे और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की संयुक्त बैठक में परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद रेल लाइन निर्माण को हरी झंडी दी गई।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने इसके लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन से खैरागढ़, कवर्धा, पंडरिया क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं मुंबई-हावड़ा लाइन से लोड भी कम हो गया। मोनू बहादुर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा कि मोदी की सरकार में अंत्योदय के उत्थान की संकल्पना को जिस तरह से साकार किया जा रहा है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। नई रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दीपावली पर लोगों के घर रोशन करने आकर्षक दीये तैयार कर रही हैं स्व-सहायता समूह की महिलाएं ...

Related Articles

2

Back to top button