बिहार / झारखण्डराज्‍य

बिहार में बिजली कनेक्शन के नियम बदले, अब एकमुश्त फीस देकर मिलेगा कनेक्शन

By Admin|01 Nov 2026, 12:11 PM
f X W

पटना
बिजली कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन लेने की व्यवस्था को अब पहले से अधिक आसान, सरल और पारदर्शी हो गया है।

केंद्र सरकार और बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नए आदेश के अनुसार अब 150 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए 'फिजिकल वेरिफिकेशन' यानी जमीन या मकान की पहले होने वाली जांच-पड़ताल पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

हुए बड़े बदलाव
सामान, मजदूरी और देखरेख का अलग खर्च बंद किया गया। पहले तार, पोल या अन्य सामान (मेटेरियल), मजदूरी (लेबर) और जांच (सुपरविजन) का अलग-अलग इस्टीमेट बनता था। अब यह सब झंझट पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

अब लोड के हिसाब से एकमुश्त मानक फीस तय कर दी गई है। मोबाइल ऐप ('सुविधा' ऐप) या पोर्टल पर आवेदन करते ही साफ दिख जाएगा कि कितना पैसा लगेगा। तय फीस ऑनलाइन जमा होते ही बिजली कंपनी खुद आपके परिसर तक सर्विस तार और मीटर लगाने का काम पूरा करेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लखनऊ के कतकी मेले में झूले और पार्किंग हो सकते हैं महंगे, नगर निगम ने 4.61 करोड़ के टेंडर को दी मंजूरी

Related Articles

2

Back to top button