छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गंडई में दो ठिकानों पर दबिश, पकड़े 6 जुआरी…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 10:40 AM
f X W

गंडई , थाना गंडई पुलिस ने अवैध रूप से ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पत्ती ताश और कुल 1,370 रुपए नकद जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

30 अक्टूबर की रात्रि सूचना मिली कि ग्राम लिमो के दैहान के पास कुछ लोग ताश से काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। इस दौरान सहदेव पटेल 42, दयाराम पटेल 36 और शैलेन्द्र पटेल 35 निवासी ग्राम लालपुर को जुआ खेलते पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से पत्ती ताश और 730 रुपए नकद जब्त किए। इसी रात ग्राम लालपुर में भी पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे साहेब लाल पटेल 32, निर्मल पटेल 32 और रूपलाल पटेल 45 सभी निवासी ग्राम लालपुर को पकड़ा। इनके कब्जे 640 रुपए नकद, ताश पत्ती और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। दोनों मामलों में छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जहां गूंजा था आजादी का बिगुल, उस बस्तर में अब बदलाव की नई इबारत

Related Articles

2

Back to top button