छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बने माधव लाल यादव …

By kadwaghut|04 May 2026, 1:00 PM
f X W

रायपुर, 4 मई 2026। कृष्ण मित्र फाउंडेशन की आम सभा संस्था के कार्यालय में आयोजित की गई, जहां त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसके बाद 3 मई की शाम 6 बजे नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

नए कार्यकाल के लिए माधव लाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष और गोवर्धन झंवर को प्रदेश महासचिव चुना गया। संरक्षक मंडल में गेंदलाल सगरवंशी और बीरेंद्र चौरसिया शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रवि धनगर, उपाध्यक्ष के रूप में रतन जैन तथा सलाहकार के रूप में आभा बघेल को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर और सहसचिव राजू यादव बनाए गए हैं।

इसके अलावा कार्यकारिणी में धन्नूलाल देवांगन, सोमेश कुमार यादव (कांकेर), पुरुषोत्तम यादव (दुर्ग), विजयपाल, राजेश सिंह ठाकुर, लोकेश यादव, अज्जू पटौदी, वंश गोपाल शर्मा, मनीष ध्रुव, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती कलावती शुक्ला, संतोष लखोटिया और राजीव कश्यप को शामिल किया गया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। संस्था ने शीघ्र ही एक भव्य नाग-नागिन मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया है, जिसके लिए आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी की जाएंगी। साथ ही वर्षा ऋतु शुरू होते ही टिकरापारा स्थित सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

संस्था के सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के तहत स्वर्ग रथ वाहन, एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीजर, व्हीलचेयर और वॉकर जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए अंतिम संस्कार की सामग्री की व्यवस्था और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

READ ALSO  CG : मौसम का अजब खेल...आज भी बारिश के आसार ...

कार्यक्रम में नारायण साहू, अरुण सोनी, रेखा झंवर, कलावती शुक्ला, आभा बघेल, वीणा यादव, खुशी झंवर, दीपक यदु, लोकेश यादव, विजय धनगर, राजकुमार सिन्हा, संतोष लखोटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins