राजनांदगांव : स्पष्टवादी, निर्भीक जनप्रतिनिधि और जनता के हितचिंतक थे पूर्व विधायक विद्याभूषण ठाकुर…

डोंगरगांव , समाजवादी आंदोलन के प्रमुख, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता तथा पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्याभूषण ठाकुर की 25वीं पुण्यतिथि पर शासकीय महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को विद्याभूषण-एक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्व. ठाकुर के व्यक्तितव, कृतित्व, राजनीतिक संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा उनकी कार्यपद्धति पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में उनकी स्मृति में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
समाजवादी विचारक व पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह ग्वालियर, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता व रंगकर्मी विभूति झा, गांधीवादी विचारक व लेखक कैलाश रावत निवाड़ी मध्यप्रदेश मौजूद थे। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन अतिथियों ने स्व. विद्याभूषण के साथ अपने अनुभवों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उनके संघर्षशील जीवन को याद किया। कहा कि स्व. ठाकुर का व्यक्तित्व केवल एक जनप्रतिनिधि तक सीमित नहीं था, बल्कि वे समाजवादी विचारधारा, जनसंघर्ष और जनता के अधिकारों के प्रति सजग रहने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी कार्यशैली में स्पष्टवादिता, निर्भीकता व जनहित को प्राथमिकता देने का भाव था।
रिक्तता, सूनापन को भरने के लिए जन्मभूमि आए अतिथियों ने स्व. ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक तथा उनके पुत्र डॉ. प्रियांक ठाकुर ने स्व. ठाकुर के संबंध में अपनी भावनाएं तथा राजनांदगांव तथा डोंगरगांव से उनके जुड़ाव के संबंध में बताया। कहा कि भोपाल में कई वर्षों तक चिकित्सकीय कार्य करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि जीवन में कुछ रिक्तता तथा सूनापन है, जिसको भरने के लिए वे अपनी जन्मभूमि आए। सुरेन्द्र दुबे, रामकुमार गुप्ता, देवेन्द्र दुबे, संजय जैन, प्रतुल दास वैष्णव, संदीप भट्टाचार्य मौजूद थे।
आज के दौर में भी समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो जनता की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे और जनहित के मुद्दों पर दृढ़ता के साथ अपनी बात रख सके। प्रदीप चौबे सहित अन्य अतिथियों ने स्व. ठाकुर के साथ बिताए पलों तथा उनकी कार्यप्रणाली पर अपने विचार रखे। स्व. विद्याभूषण की 25 वीं पुण्यतिथि पर स्मारिका के प्रकाशन को उनके जीवन, विचारों और सार्वजनिक योगदान से जुड़ी स्मृतियों को संजोने का प्रयास है। स्मारिका का संयोजन डॉ. प्रियांक ठाकुर ने किया है। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल राजनांदगांव तथा आभार बालकृष्ण सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में विधायक दलेश्वर साहू, नपा अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, रामगुलाम ठाकुर, देशराज जैन आदि शामिल हुए थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रियांक ठाकुर तथा उनकी पत्नी दीपाली ठाकुर ने शॉल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रेमनारायण वर्मा, सुदीप ठाकुर, विनोद वर्मा, डॉ. निरेन्द्र साहू, अमलेन्दु हाजरा, राकेश इंदुभूषण ठाकुर, सुधीर ठाकुर, विनोद वर्मा,आत्माराम कोसा, अजीत जैन आदि मौजूद थे।


