छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अंधेरे में खड़े ट्रक से भिड़ गई बाइक, युवक की मौत…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:36 AM
f X W

राजनांदगांव| सोमनी थाना क्षेत्र के देवादा में सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक जा ​िभड़ी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल है। हादसा बुधवार शाम 7.30 बजे हुआ। ग्राम कोपेडीह में रहने वाले 35 वर्षीय खिलावन साहू अपने साथी कंजीर गजभिए के साथ दुर्ग से लौट रहे थे।

दोेनों बाइक से देवादा पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में खिलावन साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं कंजीर को गंभीर स्थिति में​ भिलाई रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : धान बेचने के लिए सह खातेदारों का एग्रीस्टैक पंजीयन जरूरी नहीं, आदेश जारी...

Related Articles

Back to top button