छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : काम करते समय लगा करंट, राजमिस्त्री की मौत…

डोंगरगांव | नगर में बुधवार को छत पर निर्माण कार्य करते समय करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार कंवर (32 वर्ष) पिता बिसेलाल कंवर निवासी ग्राम चिचदो के रूप में हुई है। वह डोंगरगांव में राजेंद्र राजपूत के घर पर छत संबंधी काम कर रहा था। संबंधित मकान सब्जी व्यवसायी राजेंद्र राजपूत का बताया गया है, जो शोरूम के पीछे स्थित है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मौसम में नमी और ठंडी हवाओं के बीच नरेंद्र मकान की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगली खबर लोड हो रही है...




