छत्तीसगढ़

CG : कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में 4 अगस्त को कोरबा के विजय रजक की पेशी …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 11:48 AM
f X W

सारंगढ़ बिलाईगढ़, ।कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ में 4 अगस्त को होने वाले आबकारी प्रकरण पेशी में वाहन मालिक विजय रजक पिता नारायण दास, एबी 1383-85 कावेरी विहार एनटीपीसी कोरबा को उपस्थित होने के लिए सूचना पत्र जारी किया है। मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 12 एम 7974 में अवैध शराब परिवहन करने पर किशन चौहान एवं अन्य, साकिन अमलीपाली के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें विजय रजक वाहन मालिक पंजीकृत है। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने की दशा में विजय रजक के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवा शक्ति बनेगी विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, 2047 के लक्ष्य की कमान युवाओं के हाथों में : केंद्रीय मंत्री

Related Articles

2

Back to top button