छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर में कार पलटने से युवती घायल…

By kadwaghut|08 Jun 2026, 12:55 PM
f X W

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब कार मंगला चौक से उसलापुर जा रही थी. घटना के दौरान कार में एक युवती सवार थी, जिसके पैर में मामूली चोट आई है. जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.30 बजे कार हादसे का शिकार हुई. इसके घायल युवती खुद कार से बाहर आई.

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि युवती कुछ दूरी पर खड़े एक युवक के साथ बाइक पर बैठक चली गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कोरबा में भी हादसा कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार भीषण हादसा देखने को मिला है. अनियंत्रित बाइक नाश्ते दुकान की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोरबा के निवासी बताए जा रहे हैं. अमलडीहा के श्याम होटल के पास हादसा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिे भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins