छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सर्विस लेन किनारे खुली नालियों में भर रहा कचरा…
राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन के किनारे बनी नालियां खुली होने से इनमें कचरा जमा हो रहा है। नालियों में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट फंसने से पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका है। लंबे समय तक सफाई नहीं होने पर गंदगी बढ़ने के साथ दुर्गंध की समस्या भी हो सकती है।
खुली नालियों में कचरा जाने से सफाई करना भी मुश्किल होता है। संबंधित विभाग को नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ जरूरी स्थानों पर ढंकने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कचरा जमा होने और जल निकासी बाधित होने की समस्या से राहत मिले।
अगली खबर लोड हो रही है...




