छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नए बीईओ कार्यालय के सामने गड्ढे से आवाजाही मुश्किल, लोग हो रहे परेशान…
राजनांदगांव | नए बीईओ कार्यालय के सामने तहसील रोड सड़क पर गड्ढा होने से आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से बड़ी संख्या में लोग स्टेट स्कूल और तहसील कार्यालय की तरफ आना जाना करते है।
कार्यालय आने वाले शिक्षक, कर्मचारी और अन्य लोगों को इस हिस्से से गुजरते समय दिक्कतें होती है। गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है। यहां निरीक्षण करने एवं मरम्मत की जरूरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...




