छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : एक साथ दिखे तीन भालू, माइंस कर्मचारियों में दहशत का माहौल …

By kadwaghut|22 Oct 2026, 11:22 AM
f X W

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा माइंस एरिया में तीन भालू दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। माइंस कर्मचारियों ने भालुओं की मौजूदगी का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर ने लोगों से सतर्क रहने और भालुओं के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। माइंस क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी से कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को देर रात ग्राम भालूकोन्हा स्थित शिव मंदिर परिसर में भालू दिखाई दिया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भालू की हलचल कैद हुई थी, जिसके बाद उसे रविवार को जंगल की तरफ जाते देखा गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राशन दुकान में 3.22 लाख का खाद्यान्न कम, महिला समूह और विक्रेता पर FIR ...

Related Articles

Back to top button