कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई …

By lokesh sharma|21 Mar 2026, 4:13 PM
f X W

कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के पास हुई। विवाद स्टॉप बस को साइड न देने को लेकर शुरू हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। बहोरन सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने कहा कि अगर वह दोबारा सामने आया तो उस पर गाड़ी चढ़ा देंगे और लोग इसे हादसा समझेंगे। घटना के बाद खदान प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

घायल चालक बहोरन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया गया, जिसकी जांच कंपनी ने अल्कोहल मीटर से की। जांच में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। बहोरन सिंह ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता और उस पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया गया। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने बहोरन सिंह को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में बहोरन के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल NCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निष्कासित पूर्व महामंत्री पर एक और FIR दर्ज ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins