छत्तीसगढ़

एमसी मैरी कॉम से नवा रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने की चर्चा

By Admin|13 Dec 2025, 11:21 AM
f X W

नवा रायपुर 

नवा रायपुर अटल नगर निवास कार्यालय में 6 बार के विश्व चैंपियन एवं ओलंपिक पदक विजेता, पदम् विभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम जी से छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट हुई ।
इस दौरान उनकी मुलाकात में बस्तर ओलंपिक के आयोजन पर सकारात्मक चर्चा हुई, और अनुभव साझा किए गए । साथ ही छत्तीसगढ़ के युवाओं के खेल में सुधार के लिए हर संभव मदद की बात भी की गई ।  
मैरी कॉम जी ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ गांवों से पहुंचे युवाओं को देख उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आगामी समय में प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जरूर मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर सट्टा केस: बाबू खेमानी की ₹1.42 करोड़ की संपत्ति पर कोर्ट का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button