राजनांदगांव : नए उन्नत करघे मिलने से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत…
राजनांदगांव । हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित उन्नत उपकरण सहायता योजना पारंपरिक बुनकरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके कार्य को आसान बनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत बुनकरों को नए उन्नत करघे एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे बुनकरों को पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। उन्नत उपकरण सहायता योजना से राजनांदगांव शहर के गायत्री नगर वार्ड क्रमांक 13 की निवासी एवं आशा नगर उप समिति की सदस्य टोकेश्वरी साहू लाभान्वित हुई हैं।
उन्हें पहले लकड़ी की मशीन से कार्य करना पड़ता था, जिससे कार्य के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत लोहे की मशीन उपलब्ध हुई है। जिससे उनके कार्य को बेहतर ढंग से करने में मदद मिल रही है। उन्नत उपकरण मिलने से उनके कार्य में सुविधा हो रही है तथा उत्पादन को बेहतर बनाने का अवसर मिला है। उन्नत उपकरण सहायता योजना पारंपरिक बुनकरों को प्रोत्साहित करने, उनके कार्य को सुविधाजनक बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टोकेश्वरी साहू ने उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत नये उन्नत करघे एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।



