कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : चोरों का मौत से हो गया सामना, भाग रहे थे पिकअप चोरी कर…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 1:10 PM
f X W

कोरबा । कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कोयला व्यवसायी के कैम्पर वाहन को निशाना बनाया, भागने के दौरान हादसे का शिकार हो गए और वाहन छोड़कर फरार हो गए। चोरों ने घर के बाहर खड़े कैम्पर वाहन को चोरी करने की नियत से स्टार्ट कर लिया और तेजी से भागने लगे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सामने एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी, वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चोर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वाहन मालिक लक्ष्मी दास ने बताया, रात में ड्राइवर वाहन खड़ा कर अपने घर चला गया था।

Advertisement
Advertisement

सुबह करीब सात बजे जब वह चाबी लेने पहुंचा तो वाहन अपने स्थान पर नहीं मिला। तलाश करने पर घर से कुछ दूरी पर नर्सरी के पास जंगल में वाहन पेड़ से टकराया हुआ क्षतिग्रस्त हालत में मिला। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि हादसे में चोर घायल हुए हैं और उसी हालत में भाग निकले। घटना की सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले गुरुद्वारा परिसर स्थित नेहा रेडीमेड कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। उससे पहले भी क्षेत्र की एक अन्य दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ओड़गी में विकास योजनाओं पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, प्रभावी क्रियान्वयन और समय पर काम पूरा करने के निर्देश

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins