छत्तीसगढ़

CG : जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 4:34 PM
f X W

अम्बिकापुर । कलेक्टर एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा के निर्देशन में समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा अंतर्गत सरगुजा जिले के 06 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए एलम्को के सहयोग से विकासखण्ड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आई डी कार्ड ध् दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण करना है।

कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा शत प्रतिशत बच्चों का आंकलन करते हुए पात्र बच्चों को समय से प्रमाण पत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिविर में लखनपुर से 176 दिव्यांग बच्चे तथा उदयपुर से 55 दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक सम्मिलित हुए।

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सर्वजीत पाठक ने बताया कि शिविर की पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार लखनपुर विकासखंड के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजन किया गया। इस शिविर में विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर के 6 से 18 वर्ष के दिव्यांग बालक बालिकाओं को सम्बंधित शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा उपस्थित कराया गया द्य शिविर में 68 बच्चों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं उपकरण के लिए चिन्हित किया गया ।

दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं कार्ड बनाने हेतु डॉ नीरज कुशवाहा, डॉ प्रेमसाय, डॉ अभिजीत जैन एवं डॉ विनोद पैकरा, गिरीश पैकरा, डॉ दीक्षा सिंह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जयप्रकाश सिंह, अंकित सिन्हा, आभा साहू, मीना राय के द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं का परीक्षण किया गया।

READ ALSO  CG : धर्म बदलने के दबाव से परेशान युवक ने की थी आत्महत्या, कोर्ट ने सुनाई सजा ...

एलम्को द्वारा उचित नाप एवं परीक्षण कर सहायक सामग्री जैसे हियरिंग ऐड, कैलिपर्श, ट्राई साईकिल आदि दिये जाने हेतु बच्चों का चिन्हांकन किया गया, इन बच्चों को सहायक सामग्री प्रदाय की जाएगी। सभी दिव्यांगजनों एवं उनके साथ आए हुए पालकों हेतु भोजन की व्यवस्था समग्र शिक्षा विभाग द्वारा किया गया द्य निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button