छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : राज्यपाल रमेन डेका जिले के प्रवास पर…
राजनांदगांव । राज्यपाल रमेन डेका 15 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल रमेन डेका 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे लोक भवन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7 बजे विश्राम भवन राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।
राज्यपाल रमेन डेका रात्रि 8 बजे विश्राम भवन से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8.05 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर राग नांदगांव कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल रमेन डेका रात्रि 9.15 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव से कार द्वारा लोक भवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...




