छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष अभियान जारी…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 4:37 PM
f X W

बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, स्कूल-कॉलेजों में लगाए जा रहे जागरूकता शिविर

प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे बीएलओ

राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सीएल मारकण्डेय के मार्गदर्शन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नाम जोडऩे, संशोधन एवं नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।

अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीयन एवं सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मारकण्डेय ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों में सुधार कराने की अपील की है। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सोनबरसा जंगल सफारी के लिए चार नई जिप्सी और डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति

Related Articles

Back to top button