छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना से शशिकला साहू को मिला आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 4:45 PM
f X W

प्रतिमाह मिल रही 1000 रूपए की राशि

राजनांदगांव । शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिससे पारिवारिक खर्चों में सहयोग मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाठापारा निवासी शशिकला साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि अंतरित की जा रही है।

शशिकला साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत राशि मिलने से काफी सहायता मिल रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग दवाई, घरेलू कार्य में करती है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon - ग्रीन फार्म हाउस मे ए सी चोरी में थाना सोमनी पुलिस की कार्रवाई - लंबे समय से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल

Related Articles

Back to top button