छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 5:11 PM
f X W

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितों के संरक्षण तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रमिकों को नि:शुल्क पंजीयन कार्ड प्रदान कर मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी श्रमिक प्रकाश सिन्हा का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में मजदूर, रेजा एवं कुली प्रवर्ग में पंजीयन किया गया। उन्हें मंडल की नि:शुल्क कार्ड योजना अंतर्गत पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया है।

पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ऐसी योजनाएं श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने नि:शुल्क पंजीयन कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा शिक्षक, डर के मारे भेज दिए ₹18 लाख ...

Related Articles

Back to top button