छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संगीता बाई यादव के बच्चों की शिक्षा को मिला आर्थिक सहारा…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 4:52 PM
f X W

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग प्रदान करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी संगीता बाई यादव को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

संगीता बाई यादव ने बताया कि योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से अपने बच्चों के लिए पुस्तकें एवं कॉपियां खरीदने में मदद मिली है। साथ ही बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च में भी राहत मिली है। इस आर्थिक सहायता से बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला और परिवार पर पढ़ाई के खर्च का व्यय कम हुआ। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। संगीता बाई यादव ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: ₹104 करोड़ के लेनदेन को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस कार्यालय का नाम आया सामने

Related Articles

Back to top button