छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : घर लौट रहे थे माता-पिता और बेटा, रास्ते में हुए हादसे ने छीन ली तीनों की जिंदगी …

By kadwaghut|12 Oct 2026, 4:27 PM
f X W

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर शाम बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार सरडीह से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव सामरबार लौट रहा था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, माता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पति-पत्नी ने युवक का सिर धड़ से किया अलग ...

Related Articles

Back to top button